Close

एम जामुलकर ने संभाली रायपुर शहर बिजली क्षेत्र की कमान

Advertisement Carousel

 



रायपुर। पॉवर कंपनीज के रायपुर शहर क्षेत्र की कमान अब मुख्य अभियंता एम जामुलकर संभालेंगे। नवपदस्थ मुख्य अभियंता एम जामुलकर ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। एम जामुलकर ने कार्यपालक निदेशक जे एस नेताम का स्थान लिया है। श्री नेताम का रायपुर से ट्रांसफर हो गया है। श्री जामुलकर ने कंपनी द्वारा सौंपे गये इस दायित्व के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री जामुलकर दुर्ग क्षेत्र से ट्रांसफर होकर रायपुर आए हैं। वे विगत 4 वर्षों से दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ थे। इसके पूर्व वे मुख्य अभियंता ओएंडएम व राजस्व (रायपुर) की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

श्री जामुलकर ने अब तक रायपुर,भिलाई,राजनांदगांव,डोंगरगढ़ और दुर्ग में सेवाएं दीं हैं। ।वर्ष 2007 में केन्द्रीय स्तर पर राजस्व वृद्धि हेतु उन्हें पुरस्कृत किया गया।वर्ष 2019 में मुख्य अभियंता राजस्व रायपुर में पदस्थापना मिली, दुर्ग मुख्य अभियंता कार्यकाल के दौरान पहली बार नेहरू नगर में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र को 8 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर चार्ज किया गया। कार्यभार ग्रहण करते वक्त अधीक्षण अभियंता मनोज वर्मा , अति महा प्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश मिश्र, गोविंद पटेल एवं श्रीमती अनामिका मंडावी उपस्थित थे।

scroll to top