Close

Lohari 2024: 13 या 14 जनवरी कब मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। नए साल की शुरुआत के साथ ही त्योहारों की भी स्टार्टिंग हो जाती है। जनवरी माह में सबसे पहला पर्व होता है लोहड़ी का। सिखों और पंजाबियों के लिए ये पर्व बहुत ही मायने रखता है। ये त्योहार मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस पर्व को सुख और समृद्धि का त्यौहार माना जाता है। लोहड़ी पर रात में आग जलाते हैं और कटी फसल का भोग लगाते हैं। इसके बाद परिक्रमा कर के अपना आभार प्रकट करते हैं। तो चलिए अब जानते हैं वर्ष 2024 में कब मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व।

कब मनाई जाएगी लोहड़ी
पंचांग के मुताबिक मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है। इसके मुताबिक 15 जनवरी को सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं और इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। ऐसे में लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा।

लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शाम को 5: 34 मिनट से शुरू होगा और रात में 8:12 मिनट पर इसका समापन होगा।

लोहड़ी का महत्व
लोहड़ी का ये पावन पर्व फसल की कटाई और नई फसल के बोने से संबंधित है। देवताओं के सामने अपना आभार प्रकट करने के लिए आग में रेवड़ी, तिल, मूंगफली और गुड़ अर्पित करते हैं।

 

scroll to top