Close

जानिए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने ऐसा क्यों कहा…’कांग्रेस को नहीं मिला भगवान राम का आशीर्वाद

रायपुर। विधानसभा चुनाव में मिली हार के सदमें से कांग्रेस अबतक उभर नहीं पाई हैं। यहीं वजह है की समय-समय पर कांग्रेस नेताओं का दर्द छलक कर बाहर आ जाता हैं। इसी कड़ी में अमरजीत भगत का नाम भी जुड़ गया है। देश भर में 22 जनवरी को लेकर उत्साह के माहौल के बीच पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भगवान राम पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद राम वन गमन मार्ग उसको पर्यटन सर्किट में जोड़कर के विकसित करने का काम किया। कौशल्या मंदिर हमने चंदखुरी में बनवाया। छत्तीसगढ़ में खास करके हम लोगों ने भगवान राम का सेवा किया। लेकिन आशीर्वाद उसके अनुपात में नहीं मिला।

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना

भगत ने कांकेर जिले में हुई बीजेपी नेता की हत्या को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था परभी सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा, कानून व्यवस्था ठीक रहती तो भाजपा नेता की हत्या नहीं होती। बातों में ज्यादा चल रही है सरकार और अभी धरातल में उतरी नहीं है।अभी शुरुआती दौर है कहने और करने में बहुत अंतर है यह जितना बोल रहे हैं बढ़ चढ़कर के ऐसा काम करके भी पदेश की नई सरकार दिखाएं।

scroll to top