Close

नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

पटना। बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तीनों को शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने जय श्री राम के नारे लगाए। बता दें कि नीतीश कुमार इस बार भाजपा के समर्थन से सीएम बने है। आज उन्होंने आरजेडी से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया।

इससे पहले उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंपा। फिर एनडीए विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना गया। इसके बाद फिर से राज्यपाल के पास पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे), सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

scroll to top