Close

लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे वोट, जानें कितने बढ़े मतदाता

रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर वोटर लिस्ट की अन्तिम सूची जारी कर दी है। इस बार लोकसभा चुनाव की 11 सीटों पर 2,05,13,252 मतदाता वोट करेंगे। इसमें 1, 01,80,405 पुरूष मतदाता है। वहीं 1,03,32,115 महिला मतदाताऔर 732 थर्ड जेंडर मतदाता है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश में कुल 24109 केंद्र बनाए गए है। विधानसभा चुनाव के बाद 6 जनवरी से 8 फरवरी 1 महीने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया था जिसमें 1 लाख 20 हजार 92 वोटरों की संख्या बढ़ी है।

18 से 19 साल के आयु के वोटरों जो पहले 4 लाख 94 हजार 452 थे। उनमें 82732 वोटर बढ़े है। लोकसभा चुनाव में 5 लाख 77 हजार 184 मतदाता वोटर है। जो कुल मतदाताओं की संख्या का 2.81 प्रतिशत है।

3 लाख 23 हजार से अधिक वोटरों के नाम कांटे गए

लोकसभा चुनाव से पहले पुनरीक्षण के दौरान 3 लाख 23 हजार 602 नामों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। अहिवारा विधानसभा 16272 दंतेवाड़ा से 10923 अंबिकापुर से दुर्ग ग्रामिण से 8212 , अंबिकापुर से 8132, वैशाली नगर से 7950 और पाटन से 7298 वोटरो के नामों को विलोपित किया गया है।

scroll to top