Close

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य अधिकारियों ने दी जन्मदिनकी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णु देव साय आज अपना जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएम साय को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। विष्णु देव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता) अमित कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, बसवराजु एस, राहुल भगत, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह उपस्थित रहे l

scroll to top