Close

लोकसभा चुनाव के पहले एमपी में कांग्रेस को झटका, सुरेश पचौरी ने बीजेपी का थामा दामन

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। साथ ही वह अपने साथ 3 अन्य नेताओं को भी साथ ले गए हैं। वह पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक विशाल पटेल और संजय शुक्ला को साथ ले गए हैं। इसके अलावा सपा के पूर्व विधायक अर्जुन पलिया भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी ने आशीष अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

गांधी परिवार के माने जाते हैं करीबी

गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पचौरी केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री भी रहे हैं। पचौरी कांग्रेस के चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार (अनुसूचित जनजाति) सीट से सांसद चुने गए। सूत्रों ने बताया कि 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

पत्रकारों से बात करते हुए चौहान ने पचौरी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, “राहुल गांधी कांग्रेस को पूरी तरह से खत्म करके ही सांस लेंगे, जैसा कि महात्मा गांधी ने सुझाव दिया था। कांग्रेस के सभी अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं।”

 

scroll to top