Close

महिला दिवस पर महिलाओं ने रखें अपने विचार

रायपुर /नगरी। 8 मार्च को पुरे विश्व में महिला दिवस मनाया गया, देश की आधी अबादी महिलाओं का है। देश में राजीव गांधी के द्वारा पंचायतीराज का कानुन लाया गया। उसने पूरी महिलाओं को 50 प्रतिशत का भागीदारी दी गई। आज हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बिहान योजना, स्व सहायता समूह, नौकरी में भागीदारी एवं व्यवसाय में आर्थिक सुविधा प्रदान कर कार्य करने का अवसर दिया गया है। ताकि महिलायें आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार, समाज, प्रदेश व राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सके। किसी प्रकार के शोषण का शिकार न हो आज महिला दिवस के अवसर पर नगरी सिहावा विधानसभा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा महिला दिवस की बधाई देते हुए, अपने बेबाक विचार व्यक्त किये:-

1. डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव, विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्र. 56
महिला दिवस पर पुरे मातृ शक्ति को नमन कर एवं हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पुराने जमाने में महिलाओं को दैवीय शक्ति के रूप में पुजा जाता था। उनका सम्मान था लेकिन समाज के कुछ तथाकथित ठेकेदारों ने परम्परागत रूढ़ीयों के द्वारा उनके पैरों को बेड़ियों से जड़ दिया, और कर्मकाण्ड, बाह्य आडम्बरों के द्वारा निरंतर महिलाओं का शोषण किया गया। जिसके कारण महिलाऐं शिक्षा से वंचित हो गये। लेकिन आज का युग नारी शक्ति का युग है। हमारा पूरा ब्रम्हाण्ड नारी के बिना शुन्य है, नारी के बिना सशक्त समाज की कल्पना नही की जा सकती, आज नारी हर क्षेत्र में नौकरी शिक्षा प्राप्त कर समग्र विकास कर रही है। चाहे वह कार्य घर का हो या घर के बाहर का हो नारी पुरी हौसला के साथ निभाती है। और नारी का सम्मान हमारे सरकार के द्वारा भी पूरा-पूरा मिल राहा है। अभी हम प्रत्यक्ष इसका बेहतर उदाहरण देखे कि वर्तमान बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानीनों का वेतन में बढ़ोत्तरी कर महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को दर्शाता है। स्व सहायता समूह के द्वारा महिलाओं विभिन्न प्रकार के योजना से लाभ दिलाया जा रहा है। गौठान के माध्यम से भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कुटीर उद्योग के माध्यम से महिलाओं को स्वालम्बन बनाने एवं हर क्षेत्र में नारियों के अधिकार का पूरा-पूरा ध्यान हमारे सरकार के द्वारा रखा जा रहा है। हमारा महिला दिवस मनाने का उद्ेश्य सभी महिलाओं को घर के काम-काज के साथ उनके अधिकार से रूबरू करवाकर उन्हे समाज में एक अलग ही पहचान बनाना है। तभी हमारी यह महिला दिवस सार्थक और सफल होगा। यहां कोई छोटा बड़ा गरीब अमीर की निगाहों न देखें बल्कि सभी को समान दृष्टि से देखें यही महिला दिवस की सार्थकता है।


2. मीना बंजारे सभापति जिला पंचायत धमतरी-

महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाऐं सशक्त हो रही है। जब पहले मै गुहणी थी तो मुझे बात करने में भी झिझक लगता था। लेकिन जब से जिला पंचायत का सदस्य चुनाव लड़ के आई हुँ अपने आपको सशक्त पाती हुँ। क्योकि म ैअब अच्छा बुरा शासन की नीतियों चाहे पक्ष हो या विपक्ष सब बातों को समझती हुँ, और निर्णय लेती हुँ। शिक्षा एवं राजनीति ने महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाया है। आने वाले समय में महिलाऐ मुखर होकर आगे आयेंगी और राष्ट निर्माण के कार्य में भाग लेगी।


3. कांति कंवर सदस्य जिला पंचायत धमतरी –

आज महिलाऐ स्वतंत्र है, महिलाओं में शिक्षा आने से परिवार के लोग भी दबाव डालते चाहे आत्मनिर्भरता की बात हो या किसी भी प्रकार के निर्णय लेने की बात हो महिलाआं के विचारों को सम्मान किया जाता है। मै समाज और राजनीति में निर्भीक हो के चलती हु और काम करती हुँ। वास्तव में समय बदला है। और महिलाओं को सम्मान किया जाता है। महिला दिवस की सभी को अन्नत शुभकामनाऐ।


4. सविता सोन, जिला प्रवक्ता महिला कांग्रेस –

महिला कांग्रेस की ओर से प्रदेश वासियों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाऐं बधाई, पहले महिलाऐं बहुत सी परम्परागत रूढ़िवादियों को लांघने में असमर्थ थी। लेकिन आज का युग नारी शक्ति का युग आ गया है। नारी आज चारदीवारी को लांघकर सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रही है। सोचने समझने में समर्थ हुई है, इसका सिर्फ एक ही कारण है, शिक्षा इसलिए सरकार को महिला शिक्षा पर ठोस निर्णय लेना चाहिये।


5. खिलेश्वरी साहू, महिला ब्लाक अध्यक्ष मगलोड-

महिला दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आज मै घर को सम्ािलने के साथ मै राजनीति और व्यवसाय मे भी कासर्य कर रही हुँ। राजनीति में महिलाओं का बहुत सम्मान होता है। और प्रत्येक राजनीतिक पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। और ऐसी निर्भीक वातावरण प्रत्येक राजनीतिक पार्टी को देना चाहिये जिससे महिलाऐं सशक्त होकर काम करतें हुए राष्ट्र निर्माण में भागीदार होंगी।


6. कविता पवार, जनपद सदस्य –

महिला दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से आज परिवार, जनपद और स्व सहायता समूह में कुशलता पूर्वक बहुअयामी कार्य कर रही हुँ। और मेरे परिवार के प्रोत्साहन के कारण स्वतंत्रता पूर्वक परिस्थिति को समझ कर निर्णय लेने में सक्षम हुँ। और सरकार ने महिला स्व सहायता समूह को अनके कार्यो में आर्थिक संरक्षण और पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण के कारण सभी लोग इसका लाभ ले रहे है। इससे महिला मजबुत हुई है। संसद में भी 33 प्रतिशत आरक्षण सभी पार्टी को देना चाहिए जिससे महिलाऐं मजबुत होंगी।


7. कीर्ति मरकाम, जनपद सदस्य- जनपद सदस्य एवं मितानीन ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मेरे पति का सड़क दुर्घटना के कारण विकलांग हो गये है। जिसके वजह से परिवार का पुरा भार मेरे उपर है। आज मै शिक्षित नही होती तो मेरे ये कठिन समय निकालना बहुत मुश्किल होता, लेकिन हर महिलाओं को हिम्मत, साहस और परिवार को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिये। आज मै जनप्रतिनिधि हुँ और सभी भूमिका पर परिवार व्यवसाय और जनता के लिए काम कर रही हु। प्रत्येक महिला को हिम्मत, साहस और धैर्य को नही छोड़ना चाहिये यही गुण महिला को सशक्त बनाता है।

8. विमला मरकाम, अध्यक्ष ब्लाक महिला कांग्रेस नगरी – सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुये कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों के साथअपने अधिकारों की भी जानकारी होना चाहिये। जब हम अधिकार की बात करते है, तो कर्तव्य का पालन कराना चाहिये। जिन्दगी मे मैने अपने कर्तव्यों को निभाया है। और यही कर्तव्य की भावना ने मुझे मजबुत बनाया है। कर्तव्य निभाने से परिवार समाज में खुशी मिलती है। और यही आगे बढ़ने के लिए स्वतंत्रता प्रदान करती है। जिससे महिलाऐ सशक्त होती है।

अतः संविधान ने समानता का अधिकार दिया है। और पुरा महिलाओं के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। और वो दिन दूर नही कि महिलाओं को कोई रोक सके ।

scroll to top