Close

महिला शिखर सम्मान से अलंकृत हुई प्रदेश की 31 विप्र महिलाएं

 

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा 10 मार्च 2024 को सायं 4 बजे से वृन्दावन हॉल, सिविल लाईन्स, रायपुर में प्रदेश की विभिन्न विधा की 31 ख्यातिलब्ध विप्र महिला शक्तियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला शिखर सम्मान” से स्व. पार्वती देवी रविशंकर मिश्रा बलौदाबाजार की स्मृति में स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, शॉल व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया.

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के सम्मानित अतिथिगण पुरंदर मिश्रा – विधायक रायपुर उत्तर, श्रीमती अनिता शर्मा- पूर्व विधायक धरसीवां, श्रीमती मीनल चौबे – नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर, श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे – पूर्व प्रथम महिला व समाजसेवी, श्रीमती सुरेशा चौबे – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ रहीं. पुरंदर मिश्रा जी एवं श्रीमती सुरेशा चौबे जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन से सभा में उत्साह का संचार कर दिया.


छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभागों से सम्मानित होने वाली महिलाओं के नाम एवं कार्यक्षेत्र निम्नानुसार हैं – 1. श्रीमती हेमलता तिवारी जी, रायपुर – शिक्षा एवं सेवा, 2. श्रीमती सी श्रीलक्ष्मी जी, रायपुर – समाजसेवा, 3. श्रीमती कनकलता मिश्रा जी, बेमेतरा- समाजसेवा व संगठन, 4. श्रीमती विशाखा तोपखानेवाले जी, रायपुर – महिला जागरूकता, 5. श्रीमती हेमलता शर्मा जी, जांजगीर चांपा – समाजसेवा, 6. श्रीमती अनिता झा जी, रायपुर – साहित्य लेखन, 7. श्रीमती मिताली चतुर्वेदी जी, रायपुर – ललितकला 8. श्रीमती सरोज शर्मा जी, रायपुर – लोककला व समाजसेवा, 9. श्रीमती नेहा दुबे जी, रायपुर – शिक्षा व सेवा, 10. सुश्री लक्ष्मी निधि शर्मा जी, रायपुर – धर्म व आध्यात्म, 11. श्रीमती कांति बाजपेई जी, रायपुर – शिक्षा व परिवार, 12. श्रीमती सुलभा पाण्डेय जी, रायपुर- व्यवसाय क्षेत्र, 13. श्रीमती हरशीला रूपाली जी, रायपुर – सामाजिक जागरूकता 14. डा. श्रीमती संध्या रानी शुक्ला जी, रायपुर – साहित्य लेखन व काव्यपाठ, 15. सुश्री राशि त्रिवेदी जी, भाटापारा – शिक्षा व प्रतियोगिता, 16. श्रीमती मनीषा शुक्ला जी, बलौदाबाजार – समाजसेवा व संगठन, 17. डा श्रीमती निशा झा जी, बलौदाबाजार – शिक्षा व समाजसेवा, 18 श्रीमती सरस्वती तिवारी जी, बलौदाबाजार – समाजसेवा, 19. श्रीमती गोपा शर्मा जी, रायपुर – शिक्षा व सेवा 20. डा. श्रीमती गिरजा शर्मा जी, बालको नगर – साहित्य लेखन 21. डा. श्रीमती गरिमा झा जी, महासमुन्द – चिकित्सा सेवा, 22. श्रीमती निशा नैय्यर जी, रायपुर – शिक्षा व संचार श्रीमती, 23. श्रीमती पल्लवी रूमा झा जी, रायपुर- साहित्य लेखन 24. सोमप्रभा तिवारी जी, बिलासपुर – साहित्य लेखन व काव्यपाठ, 25. श्रीमती अनुकृति साल्वे जी, रायपुर – नृत्य कला, 26. श्रीमती प्रीति रानी तिवारी जी, रायपुर – शिक्षा व सेवा 27. श्रीमती भारती शर्मा जी, पत्थलगांव – राजनीति व समाजसेवा 28. डा श्रीमती संध्या दुबे जी, रायपुर – चिकित्सा सेवा, 29. श्रीमती सुनयना शुक्ला जी, रायपुर – समाजसेवा, 30. श्रीमती सुनीता शर्मा जी, रायपुर- समाजसेवा, 31. श्रीमती ए सौम्या जी, दुर्ग – संगीत व गायन में उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाली महिलायें रायपुर, महासमुन्द, बिलासपुर, दुर्ग, जशपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, बेमेतरा आदि सुदूर क्षेत्रों से पहुंची थीं.
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, कार्यक्रम संयोजक प्रीति मिश्रा, महासचिव सुमन मिश्रा, उपाध्यक्ष मिथिलेश रिछारिया, सचिव वीणा मिश्रा, अर्चना तिवारी, सुमन पाण्डेय, कल्पना मिश्रा, वीणा ठाकुर, अभिलाषा दुबे, विद्या भट्ट, गीतिका झा, रीता तिवारी, रजनी पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधी मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, सीए संजय बिलथरे, इंजि. अशोक शर्मा, त्रिभुवन नाथ तिवारी, गिरजाशंकर दीक्षित, डॉ. दिलीप झा, सतीष शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, रामवृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, शशिकांत शर्मा, उमेश शर्मा, नरहरि होता, गंगेश द्विवेदी, नागेश्वर राव, रमाकांत दुबे, राजेन्द्र प्रसाद दुबे, भानुप्रताप पाण्डेय, बिलासपुर जिलाध्यक्ष रेखेन्द्र तिवारी, विमलेश तिवारी, संतोष द्विवेदी महेन्द्रगढ़, बलौदाबाजार रमेश मिश्रा, शैलजा मिश्र, डोंगरगढ़ से माधुरी पंडा, गौड़ ब्राह्मण से प्रहलाद मिश्रा, साधना महिला मंडल से साधना शर्मा, कान्यकुब्ज से निशा अवस्थी, शक्ति महिला मंडल से विभा तिवारी, सनाढ्य ब्राह्मण से राजेन्द्र दुबे, मैथिल से मृणालिका राजेन्द्र ओझा आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे.

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में अनुकृति साल्वे, अर्चना तिवारी, लक्ष्मी राव, अदिति एवं उनकी टीम के द्वारा आकर्षक नृत्य एवं आशा रिछारिया भजन मंडली, अग्रणी महिला मंडल, अनिता राव व वीणा मिश्रा की टीम ने भजन व गायन की प्रस्तुति देकर अतिथियों एवं दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम का मंच संचालन महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने किया एवं आभार प्रदर्शन गुणानिधि मिश्र ने किया.

 

scroll to top