Close

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ उतरे कर्मचारी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में शुक्रवार  शाम को पंजाब नेशनल बैंक मोती बाग शाखा के सामने बैंकों के निजीकरण के विरोध में जंगी प्रदर्शन किया गया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के सहसंयोजक  शिरीष नलगुंडवार ने बताया कि बताया कि 15 और 16 मार्च को हड़ताल के दिन सुबह 10:30 बजे इसी स्थान पर पुन: प्रदर्शन किया जाएगा।

शुक्रवार के  प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया तथा निजी करण का पूरजोर विरोध किया गया। कार्यक्रम को  शिरीष नलगुंडवार,  खजांची,  विजय बक्षी,  निरंजन यादव,  शकील साजिद,  हर्षवर्धन बिष्ट,  शक्ति सिंह , शरद राठौर आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व  शिरीष नलगुंडवार,  खजांची,  विजय बक्षी,  कमल जैन ,  शकील साजिद,  निरंजन यादव,  समीर चोपड़ा, हर्षवर्धन बिष्ट, शक्ति सिंह ठाकुर, वी.के .निमाणी,मिलिंद माटे, डीके  सरकार ने किया। कार्यक्रम का संचालन   शिरीष नलगुंडवार ने किया।

scroll to top