Close

क्रूरता की हद :मां के साथ सो रहा रहा था नवजात आधी रात गायब , दूसरे दिन तालाब में मिली लाश

धमतरी।जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बगौद में सात दिन के बच्चे को तालाब के पानी में किसी ने फेंक दिया। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि परिवार के किसी सदस्य ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस ने बताया कि ग्राम बगौद निवासी हरीश कुमार बंजारे के घर सात दिन पहले लड़के का जन्म हुआ। 28 मार्च की रात दो बजे बच्चे की मां दिनेश्वरी बंजारे लघुशंका के लिए उठी। घर के बाथरूम में लघु शंका से निवृत्त होकर कुछ समय बाद वापस बिस्तर में आई। तब तक बच्चा बिस्तर से गायब हो चुका था। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया।

scroll to top