Close

शिक्षक नशे में निकला था आर्थिक सर्वेक्षण करने, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

केशकाल। प्रदेश में 1 अप्रैल से सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण शुरू हुआ है। इस क्रम में केशकाल जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, सामाजिक और आर्थिक सर्वेक्षण की जिम्मेदारी संभाल रहे शिक्षक ड्यूटी के वक्त शराब के नशे में धूत नजर आ रहे थे, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

इतना ही नहीं केशकाल में पदस्थ सहायक शिक्षक चतुर सिंह पर सिविल सेवा आचरण 1965 नियम 3 के तहत कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के आदेश मिलने के बाद से शासकीय महकमे में बवाल मचा हुआ है।

scroll to top