दुर्ग-भिलाई में हैवानियत की हद पार: 5 साल की मासूम बोरे में बंद मिली, पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप, गांव में फूटा गुस्सा, थाने का घेराव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 5 वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस ने उसे सकुशल बरामद किया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बच्ची स्कूल से लौटने के बाद पास की दुकान पर गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद बच्ची एक स्थान से बरामद हुई और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे POCSO एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




