Breaking : फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग,फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर, लाखों का सामान जलकर खाक

रायपुर।राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में गोदाम में रखा प्लाईवुड सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।





