नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में लगी भीषण आग, फ्लैट से उठीं ऊंची लपटें; मचा हड़कंप

  नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार को एक बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सेक्टर-75 स्थित आईवीवाई काउंटी सोसाइटी के एक फ्लैट में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग फ्लैट के भीतर से शुरू हुई और तेजी से फैलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और आसपास के फ्लैटों को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। सोसाइटी के निवासियों को एहतियातन […]

Breaking : फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग,फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर, लाखों का सामान जलकर खाक

रायपुर।राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में गोदाम में रखा प्लाईवुड सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला देवेंद्र […]