#धार्मिक

आज का पंचांग 26 अप्रैल : वैशाख शुक्ल दशमी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisement Carousel

अंग्रेजी तारीख 26 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सायं 04:30 से 06:00 बजे तक। दशमी तिथि सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 27 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग रात्रि 10 बजकर 28 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 06 बजकर 13 मिनट तक उपरांत गरज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

महत्वपूर्ण विवरण
तिथि: शुक्ल दशमी
सायं 06:06 बजे तक, फिर एकादशी
योग: वृद्धि रात्रि 10:28 बजे तक, फिर ध्रुव
करण: तैतिल प्रातः 06:13 बजे तक
करण: गरज सायं 06:06 बजे तक
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय
प्रातः 05:45 बजे
सूर्यास्त का समय सायं 06:53 बजे
चंद्रोदय का समय दोपहर 02:10 बजे
चंद्रास्त का समय रात्रि 03:03 बजे (27 अप्रैल)
आज के व्रत त्योहार धर्मराज दशमी।

आज का शुभ मुहूर्त 26 अप्रैल 2026
अभिजीत मुहूर्त
दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक
अमृत काल सायं 06 बजकर 01 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 17 मिनट से 5 बजकर 01 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 26 अप्रैल 2026
राहुकाल
सायं 04:30 से 06:00 बजे तक
गुलिक काल दोपहर 03:30 से 04:30 बजे तक
यमगंड दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक

आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव मघा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
मघा नक्षत्र: रात्रि 08:27 बजे तक
नक्षत्र स्वामी: केतु
राशि स्वामी: सूर्यदेव
देवता: पितर (पूर्वज)
प्रतीक: शाही सिंहासन

सामान्य विशेषताएं: उदार, शाही व्यवहार, साहसी, मेहनती, स्पष्टवादी और विलासिता प्रेमी।

आज का उपाय : आज सूर्य देव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। रविवार के दिन तांबे के पात्र या गुड़ का दान करना जीवन के सही संचालन में मान-सम्मान और तेज की वृद्धि करता है।