Close

BJP का आरोप-केजरीवाल के बंगले पर 45 करोड़ खर्च हुए:AAP का जवाब- PM के घर पर तो 500 करोड़ लगे

नई दिल्ली-दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का घर और ऑफिस सजाने में 45 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। केजरीवाल घर नहीं, शीश महल में रहते हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। सचदेवा के आरोप पर आम आदमी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह ने जवाब दिया है। संजय सिंह ने बुधवार को कहा- प्रधानमंत्री का घर ठीक करने में 500 करोड़ रुपए लगे। 8400 करोड़ का जहाज खरीदा गया। PM 12 करोड़ की कार से चलते हैं। सवा लाख रुपए के पेन से लिखते हैं। 10 लाख का सूट और 1.6 लाख का चश्मा पहनते हैं। इस पर तो भाजपा ने सवाल नहीं उठाया। संजय सिंह ने कहा, केजरीवाल के 80 साल पुराने सरकारी बंगले में तीन घटनाएं हुईं। संजय सिंह ने बताया कि जिस कमरे में केजरीवाल के माता-पिता रह रहे थे, उसकी छत गिर गई। CM के कमरे और गेस्ट रूम में भी यही हुआ। जिसके बाद PWD ने इसे फिर से बनाने की सिफारिश की थी। संजय सिंह ने कहा- उन्होंने कहा- दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) के घर की मरम्मत में 15 करोड़ रुपए खर्च हो गए। इसके अलावा गुजरात के CM का प्लेन 191 करोड़ रुपए में खरीदा गया। भाजपा के नेता इस पर कुछ क्यों नहीं बोलते। ये मुद्दे नहीं हैं। हम सभी जानते हैं कि ये अडाणी, सत्यपाल मलिक जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने की साजिश है।वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “दिल्ली सरकार ने कोरोना के समय कई विकास कार्य पैसों के अभाव के चलते स्थगित कर दिए, लेकिन CM के घर और ऑफिस सजाने में करोड़ों खर्च कर दिए। यह दिल्ली सरकार की लोगों के प्रति संवेदनहीनता का बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली के लोगों को जवाब देना चाहिए।दिल्लीवाले सोच रहे हैं कि केजरीवाल का आवास कितना भव्य होगा, क्योंकि इतने में तो दिल्ली में एक अच्छा खासा बंगला बन जाता है। वहीं दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की सादगी और ईमानदारी बेनकाब हो गई है। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।”

scroll to top