CGBSE Result Breaking : छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित: जिज्ञासु वर्मा ने 98.69% अंक के साथ किया टॉप

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। लंबे इंतजार के बाद करीब ढाई लाख छात्रों का रिजल्ट घोषित किया गया, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।
इस बार परीक्षा में जिज्ञासु वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 493 अंक (98.69 प्रतिशत) प्राप्त कर टॉप किया। जिज्ञासु वर्मा, बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर पलारी के छात्र हैं और उनके पिता का नाम नरेंद्र कुमार वर्मा है।
परीक्षा का विवरण और देरी का कारण
12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। पहले परिणाम 15 अप्रैल तक घोषित किए जाने थे, लेकिन हिंदी पेपर लीक होने की घटना के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा करानी पड़ी, जिसके कारण रिजल्ट जारी होने में देरी हुई।
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या
इस वर्ष कुल 2,45,785 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें:
बालक: 1,02,975
बालिकाएं: 1,42,810
परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 2,395 केंद्र बनाए गए थे।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
छात्र अपना परिणाम आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं:
० आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
० “CGBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
० रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें
० आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
० इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
SMS के जरिए रिजल्ट देखें
10वीं के लिए: CG10 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेजें




