#प्रदेश

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान, दोपहर 1 बजे तक 61% से ज्यादा वोटिंग

Advertisement Carousel

इलेक्शन डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 142 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाता कर रहे हैं। एक ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी राज्य में पहली बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक राज्य में 61.11% मतदान दर्ज किया गया है। कई जिलों और हॉट सीटों पर मतदान प्रतिशत उल्लेखनीय रहा है।

हॉट सीटों पर दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत:

हुगली – 64.57%

हावड़ा – 60.68%

कोलकाता उत्तर – 60.18%

कोलकाता दक्षिण – 57.73%

नादिया – 61.41%

उत्तर 24 परगना – 59.20%

पूर्वा वर्धमान – 66.80%

दक्षिण 24 परगना – 58.58%

भवानीपुर – 58.53%

कोलकाता पोर्ट – 56.89%

सोनारपुर दक्षिण – 54.10%

भांगड़ – 54.13%

नोआपाड़ा – 62.00%

कामरहटी – 59.22%

जाधवपुर – 54.61%

रासबिहारी – 59.58%

बेलेघाटा – 60.47%

माणिकतला – 62.29%

बैरकपुर – 61.51%

बरानगर – 60.97%

हिंगलगंज – 60.91%

एंटली – 57.54%

शिवपुर – 58.49%

इस बीच भांगड़ क्षेत्र में नौशाद सिद्दीकी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है। सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता मतदान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

वहीं, नरेंद्र मोदी ने हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार अभूतपूर्व और भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है। उन्होंने भारी संख्या में मतदान के लिए जनता की सराहना की।
फिलहाल, अधिकांश जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।