#प्रदेश

CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों के अफसरों के तबादले

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई जिलों में पदस्थ परिवहन अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यह तबादला सूची लंबे समय से लंबित प्रशासनिक बदलावों का हिस्सा है। जल्द ही सभी अधिकारियों को उनके नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।