Breaking News : जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 शव बरामद, कई लापता, SDRF का रेस्क्यू जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के बरगी डैम में गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच बड़ा हादसा हो गया। पर्यटकों से भरा एक क्रूज खमरिया टापू के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से डूब गया।
जानकारी के अनुसार, क्रूज में 30 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं करीब 18 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और State Disaster Response Force की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है।
सीएसपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने शव मिलने की पुष्टि की है, जबकि जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से रेस्क्यू तेज करने और जांच के आदेश देने की मांग की है।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह अचानक आया तेज तूफान बताया जा रहा है, जिसने क्रूज का संतुलन बिगाड़ दिया। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।




