#धार्मिक

आज का पंचांग 1 मई : आज बुद्ध पूर्णिमा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Advertisement Carousel

अंग्रेजी तारीख 01 मई 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, वसंत ऋतु। राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक। पूर्णिमा तिथि रात 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, इसके बाद ज्येष्ठ मास की कृष्ण प्रतिपदा शुरू होगी। स्वाति नक्षत्र रात 04 बजकर 35 मिनट (02 मई) तक रहेगा। सिद्धि योग रात 09 बजकर 13 मिनट तक है। चंद्रमा दिन-रात तुला राशि में संचार करेगा।

महत्वपूर्ण विवरण
तिथि:
शुक्ल पूर्णिमा – रात 10:52 बजे तक, फिर प्रतिपदा
योग सिद्धि – रात 09:13 बजे तक
करण विष्टि – सुबह 10:00 बजे तक
करण बव – रात 10:52 बजे तक
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय
सुबह 05:41 बजे
सूर्यास्त शाम 06:56 बजे
चंद्रोदय शाम 06:52 बजे
चंद्रास्त सुबह 05:32 बजे (02 मई)
आज के व्रत त्योहार वैशाख पूर्णिमा, कूर्म जयंती।

आज के शुभ मुहूर्त 01 मई 2026
अभिजीत मुहूर्त
दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।
अमृत काल शाम 06 बजकर 56 मिनट से रात 08 बजकर 41 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक।

आज के अशुभ समय 01 मई 2026
राहुकाल
सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
गुलिक काल सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक
यमगंड दोपहर 03:30 से 04:30 बजे तक

आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव स्वाति नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
स्वाति नक्षत्र: रात्रि 04:35 बजे (02 मई) तक
नक्षत्र स्वामी: राहु
राशि स्वामी: शुक्रदेव
देवता: वायुदेव (पवन के देवता)
प्रतीक: हवा में झूलता हुआ नया अंकुर
सामान्य विशेषताएं: स्वतंत्र स्वभाव, बुद्धिमान, शिष्ट व्यवहार, आत्म-नियंत्रण रखने वाले, शांतिप्रिय और दयालु।
कूर्म जयंती 2026

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ
30 अप्रैल, रात 09:12 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त 01 मई, रात 10:52 बजे
पूजा मुहूर्त दोपहर 04:17 से शाम 06:56 बजे तक

वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के द्वितीय अवतार ‘कूर्म’ की जयंती मनाई जाती है। समुद्र मंथन के समय जब मंदराचल पर्वत डूबने लगा था, तब श्रीहरि ने कछुए का रूप धारण कर उसे अपनी पीठ पर संभाला था। यह अवतार धैर्य और स्थिरता का प्रतीक है। कूर्म जयंती पर पूजन करने से जीवन में स्थिरता आती है और रुके हुए कार्य सिद्ध होते हैं।

आज का उपाय : आज श्रीहरि विष्णु के कूर्म अवतार का ध्यान करें और लक्ष्मी नारायण की संयुक्त पूजा करें। शुक्रवार के दिन सफेद मिठाई का दान करना जीवन के सही संचालन में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्रदान करता है।