नन्हे प्रतिभाशाली रुद्र ने राज्यपाल को किया प्रभावित, “गूगल बॉय” को मिला सम्मान

रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब दुर्ग जिले के 6 वर्षीय बालक रुद्र शर्मा, जिन्हें “गूगल बॉय” के नाम से जाना जाता है, ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से सभी को चकित कर दिया।
रुद्र ने अपने माता-पिता के साथ राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने उससे सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ के गठन, राज्य की विशेषताओं और भारतीय संविधान से जुड़े कई सवाल पूछे। हैरानी की बात यह रही कि कक्षा पहली में पढ़ने वाले रुद्र ने सभी प्रश्नों के सटीक और तुरंत उत्तर दिए।
रुद्र की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे UPSC और PSC स्तर के प्रश्नों के उत्तर भी याद हैं। उसकी तेज बुद्धि, आत्मविश्वास और ज्ञान ने वहां उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।
रुद्र की इस उपलब्धि से प्रसन्न होकर राज्यपाल ने उसकी सराहना की और लोक भवन की ओर से उसे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने रुद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
इस अवसर पर रुद्र की माता पायल शर्मा और नाना विनोद शर्मा भी मौजूद रहे, जिन्होंने उसकी सफलता पर गर्व और खुशी व्यक्त की।
- Cg news





