Assembly Election Result Live 2026: शुरुआती रुझानों में कड़ी टक्कर, कई राज्यों में बदलती तस्वीर

इलेक्शन डेस्क। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में जारी मतगणना के बीच शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। इन चुनाव नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि ये कई बड़े नेताओं के राजनीतिक भविष्य को भी तय करेंगे।
शुरुआती रुझानों में जहां पश्चिम बंगाल और केरल में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, वहीं तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में एकतरफा बढ़त के संकेत मिल रहे हैं।
हालांकि, ये सिर्फ शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजों में बदलाव संभव है क्योंकि मतगणना अभी जारी है।
पश्चिम बंगाल: कांटे की टक्कर
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
सुबह 8:30 बजे तक बीजेपी करीब 77 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 67 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस अभी खाता नहीं खोल पाई है।
तमिलनाडु: DMK की बढ़त
तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने मजबूत बढ़त बनाई है और 41 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) 16 सीटों पर आगे है, जबकि टीवीके 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
केरल: बराबरी की लड़ाई
केरल में मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है।
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) 55 सीटों पर और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) 56 सीटों पर आगे चल रही है।
बीजेपी ने भी एक सीट पर बढ़त बनाई है।
असम: बीजेपी मजबूत स्थिति में
असम में भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बढ़त में नजर आ रही है और 51 सीटों पर आगे है।
वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है।
पुडुचेरी: NDA आगे
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है।




