#प्रदेश #राष्ट्रीय

विजय को सरकार बनाने का न्योता, कल लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

Advertisement Carousel

चेन्नई। Vijay ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया। सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात संक्षिप्त रही। विजय शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कांग्रेस और वाम दलों का मिला समर्थन
सरकार गठन के लिए जरूरी बहुमत जुटाने में विजय को कांग्रेस और वामपंथी दलों का समर्थन मिला है। Communist Party of India, Communist Party of India (Marxist) और Viduthalai Chiruthaigal Katchi ने टीवीके सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस ने भी अपने पांच विधायकों का समर्थन विजय को दिया है।

सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK
तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने में सफलता हासिल की। राज्य में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों के समर्थन की आवश्यकता है। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गए हैं।

दो सीटों से जीते विजय
विजय ने चेन्नई की पेरांबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार उन्हें बाद में एक सीट छोड़नी होगी।