रायपुर में आज RCB vs KKR का महामुकाबला, नहीं आएंगे किंग खान , फैंस हुए निराश

रायपुर। Raipur में आज आईपीएल का बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जहां Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगे। मुकाबला नया रायपुर स्थित Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में खेला जाएगा।
मैच से पहले चर्चा थी कि Shah Rukh Khan अपनी टीम KKR को सपोर्ट करने रायपुर पहुंच सकते हैं, लेकिन अब उनके आने की संभावना खत्म हो गई है। शाहरुख इस सीजन में अब तक केवल एक मैच में दिखाई दिए थे। वे 6 अप्रैल को Eden Gardens में KKR और Punjab Kings के मुकाबले के दौरान अपनी बेटी Suhana Khan के साथ नजर आए थे।
राजधानी रायपुर में मैच को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है ताकि दर्शकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि पिछले मैच की तरह इस बार भी खाने-पीने की चीजों के दाम ऊंचे रहने की संभावना है। पॉपकॉर्न, कोल्ड ड्रिंक और पानी की कीमतों को लेकर अब तक कोई नया निर्देश जारी नहीं किया गया है।





