UP : रिंद नदी में नहाने उतरे 8 युवकों में से डूबने से चार की मौत, गांव में पसरा मातम

फतेहपुर। Fatehpur जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। Rind River में नहाने गए आठ युवक गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद मछुआरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन चार की जान नहीं बच सकी।
मृतकों की पहचान ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव से कुल नौ युवक कुंनुहा डेरा के पास नदी में नहाने पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बचाए गए चार युवकों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




