UP Flood Alert: यूपी में फिर बाढ़ का कहर! गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, 1.70 लाख लोग प्रभावित

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के बाद कई जिलों में भारी बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। गंगा, यमुना और मंदाकिनी समेत कई नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट से लेकर प्रयागराज, वाराणसी, बलिया और गाजीपुर तक बाढ़ का असर दिखाई दे रहा है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से परसौंजा गांव में भारी नुकसान हुआ है। अब तक 100 से अधिक परिवार बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 80 से ज्यादा कच्चे मकान ढह गए हैं। बाढ़ के पानी में घरों में रखा अनाज और गृहस्थी का सामान खराब हो गया। कई लोगों के कपड़े और जरूरी सामान […]

भारी बारिश से MP-UP बॉर्डर पर बिगड़े हालात, मंदाकिनी उफान पर; चित्रकूट में बाढ़ का खतरा

  चित्रकूट। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर सड़क संपर्क बाधित हो गया है। चित्रकूट में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं, जहां मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रामघाट और आसपास के निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है। मंदाकिनी ने दिखाया रौद्र रूप, रामघाट में बढ़ी मुश्किलें चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण रामघाट क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के करीब 30 फीट तक उफान पर होने की जानकारी सामने आ रही है। पानी तेजी से निचले इलाकों में […]

रक्षाबंधन से पहले भाई ने खेला खूनी खेल, 20 मिनट में दो बहनों की हत्या; पति को भी मारी गोली

  रुड़की। रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले रुड़की में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। मंगलवार शाम एक भाई ने करीब 20 मिनट के भीतर अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पहली वारदात सड़क पर हुई, जबकि दूसरी बहन को आरोपी ने उसके घर पहुंचकर गोली मारी। इस दौरान बहन के पति को भी गोली लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। ई-रिक्शा रुकवाकर बड़ी बहन को मारी गोली पहली वारदात प्रीत विहार के पास सेक्टर रोड पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संगीता उर्फ शकुंतला ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान आरोपी भाई वहां पहुंचा और […]

कुएं में समरसेबल निकालने उतरे 4 लोग, जहरीली गैस ने ली 3 की जान; एक की हालत गंभीर

  चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। शहाबगंज थाना क्षेत्र के किड़हिरा गांव में बंद कुएं के अंदर फंसे समरसेबल पंप को निकालने उतरे चार लोग अचानक जहरीली गैस की चपेट में आ गए। चारों बेहोश होकर कुएं में गिर पड़े। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक-एक कर कुएं में उतरे थे चार लोग जानकारी के मुताबिक, किड़हिरा गांव में एक कुएं के अंदर लगा समरसेबल पंप खराब हो गया […]

कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा में बड़ा हादसा, एक ही गांव के चार युवक डूबे; NDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

  फर्रुखाबाद। शहर के पांचाल घाट पर सोमवार तड़के कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने पहुंचे एक ही गांव के चार युवक गहरे पानी में जाने के बाद डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, स्थानीय गोताखोर और NDRF की टीम चारों की तलाश में जुटी हुई है। तेज बहाव के कारण दोपहर तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए चारों शाहजहांपुर जिले के नयागांव खुदागंज निवासी योगेश (17), विकास (25), कमल (23) और अर्जुन (17) रविवार देर रात करीब दस लोगों के साथ पांच बाइकों से कांवड़ लेकर पांचाल घाट पहुंचे […]

वाराणसी एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 सुरक्षा कर्मी घायल

० ट्रैवल बैग में भूलवश रह गई थी पिस्टल, कारतूस की गिनती के दौरान हुआ फायर; दोनों की हालत सामान्य वाराणसी। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। फायरिंग में एयरपोर्ट पर सुरक्षा सहायक के पद पर तैनात दो कर्मी घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत सामान्य बताई है। बैग की चेकिंग के दौरान हुआ फायर जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनकी लाइसेंसी पिस्टल गलती से ट्रैवलिंग बैग […]

Ram Mandir CEO Interview: चोटी-जनेऊ से लेकर शराब और मांसाहार तक… उम्मीदवारों से पूछे गए आस्था से जुड़े सवाल

  अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति के लिए मंगलवार से इंटरव्यू शुरू हुए। लेकिन इस इंटरव्यू में सिर्फ प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता ही नहीं परखी गई, बल्कि उम्मीदवारों की धार्मिक आस्था और निजी जीवनशैली से जुड़े सवाल भी पूछे गए। उम्मीदवारों से पूछा गया कि वे चोटी रखते हैं या नहीं, जनेऊ पहनते हैं या नहीं, शाकाहारी हैं या मांसाहारी, शराब का सेवन करते हैं या नहीं और खुद को कट्टर हिंदू मानते हैं या केवल आस्था रखने वाला व्यक्ति। चोटी रखते हैं? जनेऊ पहनते हैं? मांसाहारी हैं या शाकाहारी? सूत्रों के अनुसार, करीब 40 से 50 मिनट चले इंटरव्यू में […]

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, झांसी जाते समय डिवाइडर से टकराई कार, 3 की हालत गंभीर

  झांसी। माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार जानकारी के अनुसार, हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर खिल्ली गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो की मौके पर मौत, तीन […]

Accident : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कांवड़ यात्रा पर जा रहे 3 शिवभक्तों की मौत

  मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कांवड़ यात्रा पर जा रहे तीन शिवभक्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हरियाणा के झज्जर निवासी तीनों युवक हरिद्वार जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हरियाणा के झज्जर जिले के के निवासी थे  पुलिस […]

Azamgarh Tanker Fire: डीजल टैंकर में भीषण आग, जिंदा जल गए 3 लोग, कई घंटे बाद बुझी लपटें

  आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीजल से भरे टैंकर में भीषण आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास हुआ। आग इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग चाहकर भी टैंकर के पास नहीं पहुंच सके। बिजली के पोल से टकराया टैंकर, फिर हुआ जोरदार धमाका जानकारी के अनुसार, टैंकर गोरखपुर से डीजल लेकर बिलरियागंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान मालटारी-मिर्जापुर के पास टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि […]