अमित शाह आज लॉन्च करेंगे नेक्स्ट जेन CG डायल-112 सिस्टम, सभी 33 जिलों को मिलेगी हाईटेक इमरजेंसी सेवा

रायपुर। Amit Shah आज Raipur में “नेक्स्ट जेन CG डायल-112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS 2.0)” का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों और चलित फोरेंसिक साइंस लैब को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद Chhattisgarh में आपातकालीन सेवाएं अधिक हाईटेक, तेज और तकनीक आधारित हो जाएंगी, जिससे नागरिकों को संकट की स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी।
कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री Vijay Sharma ने किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
नेक्स्ट जेन CG डायल-112 के तहत पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, आपदा प्रबंधन और हाईवे इमरजेंसी जैसी सेवाओं को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा।
सिस्टम की प्रमुख खासियतें
0 केंद्रीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर
0 GPS आधारित इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन
0 GIS आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग
0 ऑटोमैटिक कॉल लोकेशन पहचान प्रणाली
0 तकनीक-सक्षम डिस्पैच मैनेजमेंट सिस्टम
सरकार का कहना है कि इससे अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क दुर्घटना प्रतिक्रिया और मेडिकल सहायता सेवाएं पहले से अधिक प्रभावी बनेंगी।
डायल-112 सेवा वर्ष 2018 से प्रदेश में संचालित है और अब तक लाखों लोगों को सहायता प्रदान कर चुकी है। पहले यह सेवा 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन अब इसे राज्य के सभी 33 जिलों में लागू किया जा रहा है।





