दिल्ली में अमित शाह से मिली छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की सराहना
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की टीम ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में अमित शाह ने छत्तीसगढ़ भाजपा सोशल मीडिया टीम के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल माध्यम से अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम के कार्य की प्रशंसा की तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की […]



