मरवाही गोबर खाद घोटाले में बड़ी कार्रवाई: तत्कालीन रेंजर रमेश खैरवार सस्पेंड

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। Marwahi Forest Division में सामने आए बहुचर्चित गोबर खाद घोटाले और कैंपा कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अब बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है।
Forest Department Chhattisgarh ने मरवाही के तत्कालीन रेंजर और वनक्षेत्रपाल Ramesh Kumar Khairwar को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
फर्जी भुगतान और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप
विभागीय जांच में वर्ष 2022 में गोबर खाद खरीदी के नाम पर फर्जी भुगतान, संदिग्ध दस्तावेज और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, रमेश खैरवार 14 अगस्त 2023 से 28 दिसंबर 2025 तक मरवाही परिक्षेत्र में पदस्थ रहे। इसी दौरान सरकारी राशि के दुरुपयोग से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई थीं।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
इससे पहले कैंपा शाखा प्रभारी भूपेंद्र साहू को ₹14.77 लाख के अवैध लेखा समायोजन और फर्जी LOC तैयार करने के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।
विधानसभा तक गूंजा मामला
यह हाई-प्रोफाइल मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।सूत्रों के अनुसार, फर्जी दस्तावेजों के जरिए हुए इस घोटाले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में विभाग के अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।






