रायपुर नगर निगम में भाजपा में अंदरूनी घमासान! जोन-10 अध्यक्ष को हटाने की मांग तेज

रायपुर। रायपुर नगर निगम में भाजपा के भीतर ही असंतोष खुलकर सामने आ गया है। भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के जोन क्रमांक-10 के अध्यक्ष को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है।
जानकारी के मुताबिक, कई भाजपा पार्षदों ने एकजुट होकर महापौर और सभापति को लिखित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जोन-10 अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की गई है।
महापौर और सभापति को सौंपा ज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, पार्षदों ने भाजपा संगठन और नगर निगम नेतृत्व के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और निगम सभापति को सौंपा गया है।
भाजपा में बढ़ी हलचल
नगर निगम में भाजपा का कब्जा होने के बावजूद पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है।राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को भाजपा की अंदरूनी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल निगम नेतृत्व की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।






