CG Crime : बंद फल दुकान में मिला ऑटो चालक का शव,धमतरी में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, इलाके में सनसनी

० पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
धमतरी। शहर के अंबेडकर चौक इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद फल दुकान के भीतर ऑटो चालक की लाश संदिग्ध हालत में मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। बताया जा रहा है कि बंद दुकान के अंदर शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।





