Close

4 बेटियों की मां ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद से थी परेशान

रायगढ़।परिवारिक विवाद के कारण घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर महिला ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार बनसिया निवासी फूलबाई यादव ने घर में हुए विवाद के बाद ये कदम उठाया। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पातल में भर्ती कराया। जहां आखिरकार महिला ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बनसिया गांव की रहने वाली फूलबाई यादव (45) पारिवारिक कारणों से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था। महिला की 4 बेटियां हैं। उसने जहर का सेवन किया था। जिसका इलाज 4 दिनों से लगातार चल रहा था। वहीं उसकी मौत हो गई है। मामले में सिटी कोतवाली ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

scroll to top