#Business #व्यापार

रायपुर में TVS Raider का मेगा डिलीवरी इवेंट, 101 ग्राहकों को मिली नई बाइक; 15 विजेताओं को LED टीवी का उपहार

Advertisement Carousel

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में TVS मोटर कंपनी और रायपुर के पांच प्रमुख डीलरशिप साई TVS, हीरा TVS, भारत TVS, अवनि TVS और रायपुर TVS के संयुक्त तत्वावधान में TVS Raider 101 Delivery Event का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 ग्राहकों को नई TVS Raider बाइक की डिलीवरी दी गई। साथ ही 15 भाग्यशाली ग्राहकों को लकी ड्रॉ के माध्यम से LED टीवी उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान TVS Raider ABS TFT ग्रीन कलर वेरिएंट का विशेष लॉन्च भी किया गया। वहीं हवाईयन बैंड की प्रस्तुति ने समारोह में मनोरंजन का रंग भर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उद्योगपति कैलाश खेमानी और विवेक गर्ग उपस्थित रहे। उन्होंने ग्राहकों को शुभकामनाएं देते हुए TVS Raider की आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

लकी ड्रॉ के विजेता

साई TVS

रमेश कुमार
रूपेश कुमार यादव
जुगेश महानंद

भारत TVS

योगेश कुमार वर्मा
रोशनी मोटर्स एंड पंप
नागेंद्र कुमार

रायपुर TVS

कमल कुमार वर्मा
संजना यादव
श्री साई इंफ्रास्ट्रक्चर

हीरा TVS

अकीब मोहम्मद
सागर साहू
मिथलेश निर्मलकर

अवनि TVS

सचिन कुमार गिरी
लक्ष्मी बारिक
किशोर साहू

कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख लोग मौजूद

कार्यक्रम में विकास मठानी, सुमित सजनानी (साई TVS), यश कनिया (हीरा TVS), प्रशांत लूनावत (भारत TVS), यश जसवानी (रायपुर TVS), हिमांशु गंगवानी (अवनि TVS) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

TVS मोटर कंपनी की ओर से एरिया मैनेजर अशोक महतो और टेरीटरी मैनेजर रोहित मिश्रा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और ग्राहकों का उत्साहवर्धन किया।

ग्राहकों के उत्साह से गुलजार रहा समारोह

भव्य डिलीवरी, आकर्षक उपहार और मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित यह कार्यक्रम रायपुर में TVS Raider की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक बना। आयोजन में शामिल ग्राहकों और अतिथियों ने इसे शहर के यादगार ऑटोमोबाइल आयोजनों में से एक बताया।