Close

Benifits Of Dates: रोजाना खाएं 4 खजूर, मिलेंगे ढेरों फायदे, तनाव मुक्त रखने में भी मददगार

हेल्‍दी रहने के लिए अच्‍छी लाइफस्‍टाइल का होना जरूरी है। अच्‍छी डाइट, एक्‍सरसाइज, भरपूर नींद और जल्‍दी उठना लाइफस्‍टाइल से जुड़े कुछ बदलाव हैं जो आपको हेल्‍दी और तनाव मुक्त रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, आप कुछ फलों को डाइट में शामिल करके भी हेल्‍दी रह सकते हैं। ऐसा ही एक फल खजूर है, जो कई फायदे दे सकते हैं।

इसे सुबह खाली पेट खाना कई लोगों के मॉर्निंग रुटीन का हिस्‍सा है। आप इसे रात-भर पानी में भिगोकर या कच्‍चा भी खा सकते हैं। लेकिन इसे आपको रोजाना खाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि इससे आपकी हेल्‍थ को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।

आज हम आपको रोजाना भीगे हुए खजूर खाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। हेल्‍दी रहने के लिए आप भी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। लेकिन सबसे पहले एक्‍सपर्ट की बताई कुछ बातों के बारे में जरूर जान लें।

खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमें ढेर सारे फायदे भी देता है। आइए इन फायदों के बारे में जानें-

० यह कब्ज की समस्‍या को रोकता है।
० हार्ट हेल्‍थ में सुधार करता है।
० गुड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
० हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
० ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
० पुरुष और महिला दोनों के लिए सेक्‍सुअल हेल्‍थ के लिए अच्‍छा होता है।
० ब्रेन स्वास्थ्य को बढ़ता है।
० थकान (कमजोरी) से छुटकारा दिलाता है।
० एनीमिया के लिए बेस्‍ट है।
० वजन बढ़ाता है।
० बवासीर को रोकता है।
० सूजन को रोकता है।
० हेल्‍दी प्रेग्‍नेंसी में मदद करता है।
० त्वचा और बालों के लिए बेस्‍ट है।
० खाने का सबसे अच्छा समय
० सुबह खाली पेट खाएं।
० मीड मील रूप में खाएं।
० जब भी मीठा खाने का मन करें।
० वजन बढ़ाने के लिए सोते समय घी के साथ खाएं।

कितना लेना चाहिए?

० शुरुआत में सिर्फ 2 की खाएं। इसके बाद, रोजाना 4 खजूर भिगोकर खाएं।
० अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना 4 खजूर खाने चाहिए। लेकिन, सिर्फ तब जब आपका डाइजेशन अच्‍छा है।
आपको इसे क्‍यों भिगोना चाहिए?
० भिगोने से इनमें मौजूद टैनिन/फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे हमारे लिए उनसे पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है।

० भिगोने से खजूर को पचाना आसान हो जाता है।

० अगर आप खजूर का स्वाद और पोषण पाना चाहते हैं, तो इन्‍हें खाने से पहले रात-भर (8-10 घंटे) भिगो दें।

बच्चों के लिए खजूर
बच्चों के स्वास्थ्य और इम्‍यून सिस्‍टम को बढ़ाने के लिए खजूर सबसे अच्छा है। कम वजन वाले, कम हीमोग्लोबिन (आयरन) और कम इम्‍यून सिस्‍टम वाले लोगों को प्रतिदिन एक मीठा खजूर खाना चाहिए। इसे 2-3 महीने तक रेगुलर खाएं।

scroll to top