गोबरा – नवापारा, 26जून को गोबरा नवापारा कांग्रेस सेवा दल ने नवापारा बस स्टैंड के कबीर स्तंभ के पास कबीर साहब को नमन करते हुए झंडा वंदन कार्यक्रम किया। जिसमें प्रमुख रुप से गोबरा नवापारा सेवादल अध्यक्ष बीरबल सिंह बंजारा, अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मेघनाथ साहू, रायपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष चतुर सिंग जगत , सेवादल उपाध्यक्ष भागवत साहू , घनश्याम साहू ग्राम छांटा ग्रामीण सेवा दल अध्यक्ष लालजी साहू,लीला साहू, सिराज भाई सोलंकी, अमर सिंह चक्रधारी, देवा सोना, प्रभात जगत, पुरुषोत्तम जगत,हरीश कंपान, अरुण तांडी, अकाश सोना उपस्थित थे। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई , राष्ट्रीय सचिव प्रताप नारायण मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एवं रायपुर जिला अध्यक्ष मनहरण लाल वर्मा के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
