#crime #प्रदेश

पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: गांव के चौक में फरसा मारकर व्यक्ति की निर्मम हत्या

Advertisement Carousel

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। चंदनू थाना क्षेत्र के भदराली गांव में दिनदहाड़े एक 50 वर्षीय व्यक्ति की फरसा से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव के चौक में किया जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कन्हैया बंजारे (50) निवासी ग्राम भदराली, नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हैया और गांव के ही बउवा चतुर्वेदी (65) के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

फरसे से ताबड़तोड़ वार, मौके पर हुई मौत

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने गांव के चौक में कन्हैया पर फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि कन्हैया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही चंदनू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।