#Business

अदाणी दिवस पर पीईकेबी एवं पीसीबी खदान क्षेत्रों में हुआ रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान

Advertisement Carousel

उदयपुर।अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘अदाणी दिवस’ के तहत पीईकेबी एवं पीसीबी खदान क्षेत्रों में रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खनन परियोजना के कर्मचारियों, स्थानीय समुदाय एवं सहयोगी संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्तदान शिविर में खनन परियोजना के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 472 यूनिट रक्तदान किया। यह रक्त क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपयोगी रहेगा।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पीईकेबी परियोजना क्षेत्र में 11.293 हेक्टेयर क्षेत्र में कुल 28,231 पौधों का रोपण किया गया। कुल 300 लोगों ने पौधारोपण में भाग लिया। स्थानीय जलवायु के अनुरूप पौधों का चयन कर हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में कार्य किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रतिनिधि ने कहा, “अदाणी दिवस पर आयोजित रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान समाज और पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता और वृक्षारोपण के जरिए हरित भविष्य की दिशा में यह हमारा सामूहिक प्रयास है।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अदाणी समूह के कर्मचारियों, प्रबंधन, स्थानीय समुदाय, उद्यानिकी टीम, खनन विभाग एवं प्रशासनिक इकाइयों का योगदान रहा। साथ ही जैन पाइप ट्रेडर्स, गंगा सागर चौबे, एमएम सेल्स तथा खनन संविदाकारों ने भी सहयोग प्रदान किया।