अदाणी दिवस पर पीईकेबी एवं पीसीबी खदान क्षेत्रों में हुआ रक्तदान एवं वृक्षारोपण अभियान
उदयपुर।अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘अदाणी दिवस’ के तहत पीईकेबी एवं पीसीबी खदान क्षेत्रों में रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खनन परियोजना के कर्मचारियों, स्थानीय समुदाय एवं सहयोगी संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान शिविर में खनन परियोजना के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 472 यूनिट रक्तदान किया। यह रक्त क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपयोगी रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए पीईकेबी परियोजना क्षेत्र में 11.293 हेक्टेयर क्षेत्र में कुल 28,231 पौधों का रोपण किया गया। कुल 300 लोगों ने पौधारोपण में भाग लिया। स्थानीय जलवायु के अनुरूप […]



