#प्रदेश

CG Breaking : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, DCP स्तर के अधिकारियों के तबादले; गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Advertisement Carousel

० तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल जोन, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन और अर्चना झा को ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न जोनों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं, दीपमाला कश्यप को डीसीपी नॉर्थ जोन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अर्चना झा को डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।