CG Breaking : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, DCP स्तर के अधिकारियों के तबादले; गृह विभाग ने जारी किए आदेश

० तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल जोन, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन और अर्चना झा को ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस उपायुक्त (DCP) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभिन्न जोनों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं, दीपमाला कश्यप को डीसीपी नॉर्थ जोन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अर्चना झा को डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को और […]

राजधानी में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! 136 जवानों का तबादला, 3 साल से जमे कर्मियों पर गिरी गाज

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने मैदानी अमले में व्यापक फेरबदल करते हुए 136 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, इस तबादला सूची में 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 118 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। यह कार्रवाई खासतौर पर उन पुलिसकर्मियों पर केंद्रित है, जो एक ही थाने में तीन साल से अधिक समय से पदस्थ थे। पुलिस कमिश्नर डॉ. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह कदम कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि […]