#Uncategorized #प्रदेश

राजनांदगांव: प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, 40 छात्र घायल, मची अफरा-तफरी

Advertisement Carousel

 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार सुबह एक सरकारी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान मधुमक्खियों के हमले से करीब 40 छात्र घायल हो गए। घटना डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बीजेभाठा की है।

प्रार्थना के दौरान अचानक टूट पड़ीं मधुमक्खियां

जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में सुबह की प्रार्थना के लिए छात्र एकत्रित थे। इसी दौरान पास के पेड़ पर बने छत्ते से अचानक हजारों मधुमक्खियां निकलकर बच्चों पर टूट पड़ीं। देखते ही देखते स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हमले में करीब 40 छात्र घायल हुए हैं। कई बच्चों के चेहरे, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर एक से अधिक मधुमक्खियों के डंक लगे हैं।

CHC में कराया गया भर्ती

घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी घायल छात्रों को डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर और सामान्य है।

छत्ते से छेड़छाड़ की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि प्रार्थना के समय किसी ने मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और बच्चों पर हमला कर दिया। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।