आज का पंचांग, 19 जुलाई 2026: रविवार को षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का उपाय

19 जुलाई 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, परिघ योग और कन्या राशि में चंद्रमा का संयोग कई शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना गया है। आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया और सूर्य देव की कृपा पाने के लिए विशेष उपाय।
आज का पंचांग | 19 जुलाई 2026 (रविवार)
आज का दिन
शक संवत: 1948
विक्रम संवत: 2083
मास: आषाढ़
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: षष्ठी (तड़के 3:29 बजे तक), इसके बाद सप्तमी
वार: रविवार
ऋतु: वर्षा
सूर्य: दक्षिणायन
नक्षत्र एवं योग
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी (सायं 6:12 बजे तक), इसके बाद हस्त नक्षत्र
योग: परिघ (सायं 7:23 बजे तक), इसके बाद शिव योग
करण: कौलव (दोपहर 3:30 बजे तक), इसके बाद तैतिल करण
सूर्य-चंद्र की स्थिति
सूर्योदय: प्रातः 5:35 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:19 बजे
चंद्रोदय: प्रातः 10:39 बजे
चंद्रास्त: रात्रि 10:34 बजे
सूर्य: कर्क राशि में
चंद्रमा: पूरे दिन कन्या राशि में
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 3:55 बजे से 4:41 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक
अमृत काल: प्रातः 10:56 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
आज का चौघड़िया
उद्वेग: प्रातः 5:35 बजे से 7:18 बजे तक
चर: प्रातः 7:18 बजे से 9:01 बजे तक
लाभ: प्रातः 9:01 बजे से 10:44 बजे तक
अमृत: प्रातः 10:44 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल: सायं 5:30 बजे से 7:00 बजे तक
गुलिक काल: दोपहर 3:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
आज का उपाय
रविवार के दिन तांबे के लोटे में जल, कुमकुम और लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। इसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और गायत्री मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे मान-सम्मान, ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता में वृद्धि होती है।





