#प्रदेश

अंतर-क्षेत्रीय शतरंज में रायपुर सेंट्रल और कोरबा वेस्ट का दबदबा, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Advertisement Carousel

 

० कैरम में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तिरुपति में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ का करेंगे प्रतिनिधित्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ की अंतर-क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में शतरंज और कैरम स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शतरंज के पुरुष टीम वर्ग में रायपुर सेंट्रल ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि दुर्ग रीजन उपविजेता रहा। वहीं महिला टीम वर्ग में कोरबा वेस्ट ने खिताब अपने नाम किया और रायपुर सेंट्रल दूसरे स्थान पर रहा।

22 से 24 जुलाई तक जगदलपुर में आयोजित अंतर-क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। महिला एकल वर्ग में रायपुर (सेंट्रल) की कंचन महेश ठाकुर विजेता और नमिता जैन उपविजेता रहीं। महिला युगल वर्ग में भी कंचन महेश ठाकुर और नमिता जैन की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दुर्ग की शकुंतला कारक और अनीता रोही की जोड़ी उपविजेता रही।

पुरुष एकल वर्ग में कोरबा (वेस्ट) के विनोद राठौर ने खिताब जीता, जबकि जगदलपुर के कमलेश ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष टीम स्पर्धा में जगदलपुर ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया और दुर्ग उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एवं अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर महिला वर्ग से कंचन महेश ठाकुर, नमिता जैन, शकुंतला कारक, रीना पुरी गोस्वामी, अनीता रोही और कविता ठक्कर तथा पुरुष वर्ग से विनोद राठौर, कमलेश ठाकुर, एस.के. मोदी, पी. नागेश्वर राव, शुभम बंचोरे, कमलेश साहू, सुशांत कटाकवार और सलीम खान का चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ी 4 से 6 अगस्त 2026 तक आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित 48वीं ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड राष्ट्रीय कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।