Close

आज का इतिहास 28 जुलाई : 1914 को प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई थी

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में प्राकृतिक पर्यावरण और उसके संसाधनों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है। क्योंकि प्रकृति ग्रह के समग्र संतुलन को बनाए रखने के अलावा, पृथ्वी पर जीवन का समर्थन करने में एक आवश्यक भूमिका निभाती है।

1914- आज ही के दिन 28 जुलाई 1914 को प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई थी। प्रथम विश्व युद्ध यूरोप में होने वाला यह एक वैश्विक युद्ध था जो 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 तक चला था।
1925- हर साल 28 जुलाई को वायरल हेपेटाइटिस के प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने और शिक्षित करने के लिए विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है, जो लिवर में सूजन का कारण बन सकता है, जिससे लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियां और लिवर कैंसर हो सकता है।
1927- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर का जन्म 28 जुलाई 1927 को हुआ।
1957- हिंदी कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक अनिल जनविजय का जन्म 28 जुलाई 1957 को हुआ।
1972-‘भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’के नेता चारू मजूमदार का निधन 28 जुलाई 1972 को हुआ।
1983- भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी सुविज्ञ शर्मा का जन्म 28 जुलाई 1983 को हुआ।
2005- सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा 28 जुलाई 2005 में किया गया।
2016- भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन 28 जुलाई 2016 को हुआ।
2017- भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक इंद्र कुमार का निधन 28 जुलाई 2017 को हुआ।

scroll to top