Close

फादर्स डे आज: आज इन तरीकों से पापा को कराएं स्पेशल फील

फादर्स डे पर लोग अलग-अलग तरह से अपने पापा को स्पेशल फील करवाने के लिए प्लान बनाते हैं। इस साल फादर्स डे 18 जून यानी आज मनाया जा रहा है.अगर आप अपने पापा के लिए इस दिन को खास बनाना चाहती हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे पापा के साथ इस दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं।

1)ट्रिप पर जाएं
अपने पापा के साथ लंबा वक्त बिताने के लिए आप उनके साथ ट्रिप प्लान कर सकती हैं। इस ट्रिप के दौरान आप खाने-पीने, कपड़े पहनने और जिन-जिन चीजों में पॉसिबल हो सके उन चीजों में अपने पापा की पसंद को तवज्जो दे सकती हैं। आप अपने पापा को उनकी फेवरेट डेस्टिनेशन पर लेकर जरूर जाएं। इससे उन्हें बहुत स्पेशल फील होगा।

2)पुरानी फोटोज का कलेक्शन बनाएं 3)टाइम स्पेंड करें
आप पापा के साथ पिकनिक या फिर डिनर प्लान कर सकती हैं। आप पापा और घर परिवार के साथ डिनर पर अच्छा समय बिता पाएंगी। इसके अलावा आप इस फादर्स डे पर अपने पापा के लिए कोई स्पेशल डिश बना सकती हैं या फिर उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट दे सकती हैं जो वह बहुत समय से खरीदना चाह रहे हों। इसके साथ ही अपने पापा को यह बताना ना भूलें कि वह आपके लिए कितने अहम हैं।
अक्सर हम लोग बाहरी चीजों के माध्यम से पिता को खुश करने की कोशिश करते हैं लेकिन कभी-कभी आपके शब्द ही काफी होते हैं। आप अपने पापा के लिए कोई कविता भी लिख सकती हैं।

इन तरीकों से आप फादर्स डे पर अपने पापा को स्पेशल फील करवा सकती हैं।

scroll to top