#प्रदेश

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज (4 अगस्त) से प्रदेशभर में बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि आज मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

अधिकतम तापमान: 33°C
न्यूनतम तापमान: 26°C

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई।

मुख्य वर्षा के आंकड़े:

रघुनाथनगर: 8 सेमी
वाड्रफनगर: 7 सेमी
खड़गांव: 5 सेमी
रामानुजगंज: 4 सेमी
रामचंद्रपुर: 4 सेमी
कोटाडोल: 2 सेमी
चिरमिरी: 2 सेमी
बलरामपुर: 2 सेमी

तापमान का हाल

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।

क्यों बदलेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) वर्तमान में बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना से होते हुए मणिपुर तक फैली हुई है। यह द्रोणिका औसत समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसी प्रणाली के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी और अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज