CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज फिर बढ़ेगी बारिश की रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट; आंधी के साथ बिजली गिरने की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन अब 10 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के जिला स्तरीय नाउकास्ट के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, हल्की आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। यह नाउकास्ट 10 सितंबर की सुबह 7:15 बजे जारी […]



