#प्रदेश

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, थानों और क्राइम ब्रांच में नई पोस्टिंग

Advertisement Carousel

 

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने गुरुवार (6 अगस्त) को 34 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव थानों और अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) में कार्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार तबादला सूची में 1 सब-इंस्पेक्टर (SI), 3 सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 34 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

आदेश के तहत कई पुलिसकर्मियों को क्राइम ब्रांच से विभिन्न थाना क्षेत्रों में तथा कई को थानों से क्राइम ब्रांच में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस कमिश्नरेट का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।